रामायण वाटिका में लगेगी प्रभु श्री राम की 51 फिट ऊंची प्रतिमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामायण वाटिका में लगेगी प्रभु श्री राम की 51 फिट ऊंची प्रतिमा

रिपोर्ट: सुनील सक्सेना (प्रधान संपादक, यूपी न्यूज लाइव)
बरेली, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में बरेली विकास प्रकरण भी बढ़कर हिस्सा ले रहा है। बरेली की रामायण वाटिका में 51 फिट ऊंची प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगाई जाएगी। बीडीए ने इसकी तैयारी कर ली है।

बीडीए उपाध्यक्ष मनीकंडन ए ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगा नगर में रामायण वाटिका बनाई है। रामायण वाटिका पूरे देश में अपने आप में अनोखी वाटिका है जिसमें प्रभु श्री राम के जन्म से लेकर उनके गुरुकुल, बनवास, लंका विजय से लेकर राजतिलक तक के बारे में सबकुछ मिलेगा। रामायण वाटिका में पहले ही हनुमान जी की प्रतिमा लगाई जा चुकी है जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली आकर किया था। वही अब बीडीए रामायण वाटिका को अद्भुत, अकल्पनीय और अनोखा बनाने जा रहा है। रामायण वाटिका में प्रभु श्री राम की 51 फिट ऊंची मर्यादा पुरूषोतम श्री राम की प्रतिमा लगने जा रही है। 10 करोड़ रुपए की लागत से ये प्रतिमा लगवाई जाएगी। जो रामायण वाटिका को और भी भव्य बनाएगी।
स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी के अलावा एक और कंपनी ने इसका प्रस्तुतीकरण दिया है। अगले 6 महीने में रामायण वाटिका विकसित करने की तैयारी है। रामायण वाटिका में हनुमान और जटायु की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

 

 

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai