बरेली में कामर्शियल टेक्स रिटायर्ड ऑफिसर्स एंड इंप्लाइज ऐसो के द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह का किया आयोजन, रिटायर्ड अधिकारियो और कर्मचारियों को किया सम्मानित.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली में कामर्शियल टेक्स रिटायर्ड ऑफिसर्स एंड इंप्लाइज ऐसो के द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए. डी शर्मा, सदस्य वाणिज्य कर अधिकारी ने शिरकत की और सभी रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस समारोह में रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी सेवा और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। ए. डी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ये अधिकारी और कर्मचारी वाणिज्य कर विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बाबूराम जॉइंट कमिश्नर वाणिज्य कर अधिकारी, एम के गिडवानी, श्याम प्रसाद, के के गुप्ता, आर के तिवारी, सुरेश तिवारी, दिनेश चंद जौहरी उपाध्यक्ष व रिटायर्ड कर अधिकारी, किशोर सागर अध्यक्ष, अरविन्द रमन मंत्री, अशोक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, उमाशंकर शर्मा संरक्षक व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai