बरेली:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बरेली में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का भव्य आयोजन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी रमित शर्मा रहे.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली(सुनील सक्सेना, एडिटर यूपी न्यूज लाइव )

बरेली:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बरेली में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमित शर्मा, पुलिस महानिदेशक एडीजीजोन बरेली, अजय कुमार साहनी, डीआईजी, अनुराग आर्य, एसएसपी ने  राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान को याद करना और समाज में एकता, सौहार्द और समरसता का संदेश फैलाना था

 भारतके लौह पुरुष, राष्ट्र के एकीकरण के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में समाज में एकता, अखंडता, सद्भावना एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद बरेली पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति जन सामान्य की सहभागिता को प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बना।

आज थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बरेली के परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर गांधी उद्यान तक आयोजित हुई इस ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ में बरेली पुलिस, जिला प्रशासन तथा एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल के विधार्थियों द्वारा भाग लिया गया।
इस मौके पर रमित शर्मा, पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन बरेली उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त  अजय कुमार साहनी, डीआईजी रेंज बरेली, अनुराग आर्य, एसएसपी  तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पुलिस कर्मी/महिला रिकूट आरक्षी, पीएसी, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल के विधार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखी गई। आयोजन स्थल पर चिकित्सा दल, एम्बुलेंस एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।
‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान को स्मरण करना, राष्ट्रीय एकता की शपथ को दोहराना तथा समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं समरसता का संदेश प्रसारित करना रहा।

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai