बरेली।गाजियाबाद प्रकरण,वकीलों ने कचहरी पर बनाई मानव श्रृंखला,हड़ताल जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद प्रकरण,वकीलों ने कचहरी पर बनाई मानव श्रृंखला,हड़ताल जारी।

बरेली।गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बरेली में भी लगातार हड़ताल जारी है। आज बड़ी संख्या में वकीलों ने प्रदर्शन कर गाजियाबाद जज और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी वकीलों ने कचहरी पर मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखाने का संदेश दिया।

गौरतलब है की 29 अक्टूबर को सिविल कोर्ट गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज हुआ था। जिसके बाद से लगातार हड़ताल चल रही है। गाजियाबाद के वकीलों के समर्थन में वेस्ट यूपी के कई जिलों में भी हड़ताल जारी है। बरेली में भी सभी वकील हड़ताल पर है। वकीलों की मांग है कि जब तक गाजियाबाद जिला जज को सस्पेंड और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी।

वकीलों का कहना है हम जिन्हें माय लॉर्ड और सरकार कहते है वो हमसे तू तड़ाक बात करते है। हमारे वकीलों पर लाठियां चलवाते है। लेकिन अब ये बर्दाश्त नहीं होगा। जब तक गाजियाबाद जज के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।

बार एसोशिएशन के सचिव वीपी ध्यानी का कहना है कि हम सभी रणनीति बनाकर हड़ताल को जारी रखेंगे। सभी गेटों पर हमारे अधिवक्ता खड़े होगे और वो जो भी वकील काम पर आयेगे उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करेंगे कि हड़ताल में शामिल रहे।

वही मंगलवार को अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा जो बार का फैसला होगा वही माना जायेगा। बार अगर हड़ताल रखती है तो हड़ताल जारी रहेगी।

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai