बरेली।बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद में द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव हुआ सम्पन्न,रोहित खरे बने अध्यक्ष।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली।22 जून 2025 को  बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद बरेली में द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव का आयोजन 300 बेड हॉस्पिटल में किया किया।इस चुनाब मे रोहित खरे को अध्यक्ष चुना गया सभी अधिकारियो और कर्मचारीयों ने नये अध्यक्ष रोहित खरे को शुभकामनायें दी।

अधिवेशन में चुनाव निरीक्षक के रूप में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार, अपर शोध अधिकारी श्री अजय पाल सिंह गंगवार उपस्थित रहे। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष श्री धनंजय तिवारी जी भी सम्मिलित हुए।
अधिवेशन/चुनाव में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पदाधिकारियों के नाम निम्नवत है-
अध्यक्ष रोहित खरे
उपाध्यक्ष मुकेश कुमार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह
मंत्री आकाश सक्सेना
संगठन मंत्री हेलेंद्र सागर
कोषाध्यक्ष खान जुनैद
ऑडिटर जितेंद्र यादव

प्रांतीय अध्यक्ष श्री धनंजय तिवारी जी द्वारा धनेश्वर गिरी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai