बरेली मे संतान न होने पर पत्नी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली।शादी के 9 साल बाद भी जब विवाहिता के संतान नहीं हुई तो ससुरालियों ने उसको जिंदा जलाकर मार डाला। महिला को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी।ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर ससुराल वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक के चाचा राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी रूबी की शादी 5 जून को 2015 को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर में रितेश सिंह से हुई थी। संतान नहीं होने की वजह से ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित कर मारते पीटते थे। रूबी ज़ब मायके आती थी तो सारी बात बताती थी कि बच्चा नहीं होने की वजह से उसके ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी है।कुछ दिनों पहले ही रूबी परेशान होकर घर आईं थी तब उसे हम लोगो ने समझाकर उसके ससुराल भेज दिया था। जिसके बाद कल रिश्तेदारों द्वारा सूचना मिली कि रूबी ने आग लगा ली है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो रूबी की मौत हो चुकी थी। और ससुराल से कोई भी उसके पास नहीं था।

सीओ हाइवे नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पति सांस ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Up News Live
Author: Up News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai