भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पवन सक्सेना ने किया स्वागत.

- बरेली । भगवान श्री चित्रगुप्त के जयकारों और भक्ति गीतों से सोमवार को पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में चित्रांश बंधुओं और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। शोभायात्रा बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ शुरू होकर गुद्दड़ बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पूरे रास्ते पैदल चलकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
शाम को पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मंच के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने अतिथियों के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के बाद रथ को रवाना किया। महाकाल बैंड की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
जगह-जगह हुआ स्वागत, चौराहों पर बरसे फूल
शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, किसान नेता डॉ. रवि नागर, अनुराग अग्रवाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और डॉ. विनोद पागरानी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
आरजेवाईएस की प्रियंका कपूर और सौरभ शर्मा, बसंत टॉकीज के पास सुरेंद्र पटवा, पंकज साहनी, धर्मेश सोना, अमन कमेटी के नदीम शम्सी, अजंता स्वीट्स, विहिप के आशु अग्रवाल और भारत सेवा ट्रस्ट पर डॉ. भक्ति सिंह, रमेश जैन, राजकुमार शर्मा और शाबेज की टीम ने स्वागत किया। चित्रांश महासभा के राकेश सक्सेना की टीम ने भी पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
चित्रगुप्त चौक पर महापौर ने किया अभिनंदन
शोभायात्रा में महापौर डॉ. उमेश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी शामिल हुए। महापौर ने आयोजन की सराहना करते हुए कायस्थ समाज को बधाई दी। चित्रगुप्त चौक पर अंशु आरव और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गुद्दड़ बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंची, जहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने श्रद्धालुओं की अगवानी की।
सांसद बोलीं- समाज के हर परिवार से मेरा जुड़ाव
समापन समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि वह इन्हीं गलियों और मोहल्लों में पली-बढ़ी हैं। यहां का हर घर उनका अपना परिवार है और वह हमेशा समाज के साथ खड़ी रहेंगी। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण और सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में डॉ. शिवकुमार द्वारा मंदिर निर्माण कराया जा रहा है और इसके लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शोभायात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ समाज की एकजुटता और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
परंपराओं को आगे बढ़ा रहा कायस्थ समाज
मंच के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त सृष्टि के न्यायाधिपति हैं। उनके दर्शन और स्मरण से जीवन में सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह आयोजन समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक चेतना मजबूत होती है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ती है। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अमित बिंदु और प्रवेश वर्मा ने किया।
आयोजन में उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं 4 पीएम न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर सुनील सक्सेना, सीए राजन विद्यार्थी, डॉ. विकास वर्मा, अनीता मुकेश, सभासद सतीश कातिब, कपिल कांत, शालिनी जौहरी, सौरभ सक्सेना, राहुल, संजीव, प्रदीप, नूतन शर्मा, प्रतिभा जौहरी, पंकज जौहरी पंछी, सुधांशु, संजू सक्सेना, वीके सक्सेना, प्रदीप मधवार, अनुराग भूषण, ईशान इशु, अंकुर, राकेश, अलंकृत, अंतरिक्ष, मनोज, मुकेश, चमन, स्वाति, डॉ. पूजा, अनुराधा अनु, शिव कुमार बरतरिया, संभव शील, निर्भय, दीक्षा, पुत्तन सक्सेना, अविनाश, विजय, ऋषभ, अभिनव, दीपक, अतुल और राजन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पीलीभीत से अवनीश, महेश नारायन और शेखर तथा बदायूं से विजय नारायन और शलभ सक्सेना भी शामिल हुए।
aबरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त के जयकारों और भक्ति गीतों से सोमवार को पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में चित्रांश बंधुओं और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। शोभायात्रा बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ शुरू होकर गुद्दड़ बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉक्टर पवन सक्सेना ने पूरे रास्ते पैदल चलकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।